{"_id":"6ae0ec678f1eea78b708bdcd","slug":"up-board-proposed-list-of-111-centres-released-today-is-the-last-day-to-file-objections-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-169412-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 111 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी, आज आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 111 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी, आज आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए जिले में 111 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। सूची जारी होने के बाद अब केंद्र निर्धारण को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं। बुधवार तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का मौका है। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति आपत्तियों का निस्तारण कर केंद्रों की अंतिम सूची तैयार करेगी।
यूपी बोर्ड की प्रस्तावित सूची में करीब 20 ऐसे कॉलेजों के नाम शामिल होने की बात सामने आई है, जहां परीक्षा कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं और मानक पूरे नहीं हैं। इसके अलावा कुछ विद्यालयों के नाम दो-दो बार दर्ज होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में संशोधन के दौरान करीब 10 से 15 सहायता प्राप्त कॉलेजों के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। इनके स्थान पर मानक पूरे करने वाले विद्यालयों को शामिल किया जाएगा।
जिले में अंतिम रूप से करीब 95 से 100 परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना है। प्रस्तावित सूची में सबसे अधिक सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। वहीं, परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं पूरी करने वाले राजकीय विद्यालयों की संख्या सीमित बताई जा रही है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद दिवाली के बाद अंतिम सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि बोर्ड से प्रस्तावित केंद्रों की सूची प्राप्त हो गई है। इस पर आपत्तियां ली जा रही हैं। संभावना है कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए बोर्ड से समय बढ़ाया जा सकता है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। जिन विद्यालयों में परीक्षा कराने के मानक पूरे नहीं होंगे, उन्हें सूची से हटाया जाएगा।