{"_id":"110-42160","slug":"Bulandshahr-42160-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से छात्र की मौत, दो घायल
Bulandshahr
Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में डंफर ने दो भाईयों समेत तीन लोगों को रौंद दिया। एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को हायर मेडिकल के लिए गाजियाबाद रेफर कर दिया गया।
नेपाल के रतौली थाना महोतरी निवासी किशन (19) पुत्र व्रजकांत ठाकुर 11 वीं का छात्र है। किशन के पिता फैक्ट्री में काम करते हैं और अपने परिवार के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित सरकारी कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे किशन अपने छोटे भाई मुरारी (13) के साथ बाइक से घर जा रहा था। औद्योगिक क्षेत्र स्थित तेल मिल के पास रुककर वह बिहार निवासी देवचंद्र से बातचीत करने लगा। इसी दौरान तीव्र गति से आ रहे डंफर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में किशन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुरारी और देवचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने देखा तो घटना स्थल की तरफ दौड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल मुरारी और देवचंद्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत होने पर उन्हें हायर मेडिकल के लिए गाजियाबाद रेफर कर दिया। इस घटना से किशन के परिवार वालों में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से परिजनों का बुरा हाल था।
कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल ः चोला। सिखेड़ा में चांदमारी के समीप रविवार दोपहर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। रविवार की दोपहर करीब एक बजे सिखेड़ा निवासी सेवा पुत्र नरेंद्र, मोहित पुत्र राजू और मनीष पुत्र रूपेंद्र बाइक से चोला चौराहे जा रहे थे। जैसे ही वह चांदमारी के समीप पहुंचे तो तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। उधर, कार सवार लोग हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को चौकी में खड़ा कर लिया है।