{"_id":"110-42078","slug":"Bulandshahr-42078-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग, बत्ती गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग, बत्ती गुल
Bulandshahr
Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। नगर पालिका गेट स्थित ट्रांसफार्मर में आग लगने से बृहस्पतिवार देर रात अफरातफरी मच गई। गनीमत रहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, ट्रांसफार्मर फूंकने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात 11 बजे नगर पालिका गेट स्थित ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जलने लगा। इस घटना से आसपास दुकानों पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में आग लगने की सूचना विद्युत निगम को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रहा कि आग की चिनगारी दुकानों पर नहीं पड़ी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, ट्रांसफार्मर फूंकने से छासियाबाड़ा पक्का बाग, जीटी रोड आदि मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
केबिल बक्सा फुंका
बुलंदशहर। पुरानी जेल स्थित केबल बक्सा फुंकने से आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। दिनभर लोग लाइट को लेकर परेशान रहे। विद्युत निगम कर्मचारियों द्वारा ठीक करने के बाद देर शाम बिजली सप्लाई चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सर्दी की शुरूआत होने के बावजूद बिजली की स्थिति ठीक नहीं है। शनिवार दोपहर में पुरानी जेल के नजदीक हाइटेंशन लाइन का केबल बक्सा फुंक गया। इसकी वजह से डीएम रोड, अस्पताल रोड, अंसारी रोड आदि करीब तीन हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। लोगों ने शिकायत विद्युत निगम अफसरों से की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। देर शाम के बाद बक्सा ठीक हुआ।
विज्ञापन
खड़े ट्रक में लगाई आग
खुर्जा। ककराला इलाके में सड़क पर खड़े ट्रक में शुक्रवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रांसपोर्ट मालिक ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। ककराला निवासी ट्रांसपोर्टर रवि भार्गव का आरोप है कि शुक्रवार सुबह चार बजे किसी ने सड़क पर खड़े उनके ट्रक का केबिन खोल लिया और केबिन में केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। ट्रक से आग की लपटें निकलते देख इलाके के लोगाें ने फोन पर सूचना देकर उन्हें बुलाया।