{"_id":"110-42025","slug":"Bulandshahr-42025-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान से लदे ट्रक लूट का खुलासा, 8 बदमाश्ा पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान से लदे ट्रक लूट का खुलासा, 8 बदमाश्ा पकड़े
Bulandshahr
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। धान से लदे ट्रक लूट का खुलासा कर पुलिस ने गैंग के आठ बदमाशों को पकड़ा है। हालांकि गैंग का मास्टर माइंड भाग गया। लूटी गई धान की बोरियां, ट्रक, कार और दो तमंचे बरामद हुए हैं। बदमाशों में लूट का माल खरीदने वाला भी शामिल है।
कार सवार बदमाशों ने 24 नवंबर की रात धान से लदा ट्रक दुल्हैरा गांव के पास लूटा था। चालक और हेल्पर को बंधक बनाकर खुर्जा क्षेत्र में फेंक गए थे। सीओ चंद्रधर गौड़ ने बताया कि बुधवार दोपहर जुनैदपुर मोड़ पर पुलिस टीम ने एक ट्रक रुकवाया। ट्रक रुकते ही एक व्यक्ति भाग निकला। ट्रक में सवार आठ लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। उनसे दो तमंचे, ट्रक और धान की बोरियां बरामद कीं। बदमाशों की कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। ट्रक से कूदकर भागा बदमाश गैंग का सरगना खुर्जा निवासी सुनील पुत्र विक्रम है। बदमाशों की पहचान गांव धनौरा ककोड़ निवासी अजय उर्फ कल्लन, गांव बीछट सुजानपुर बुलंदशहर देहात निवासी मुनेश, बरकतपुर थाना छतारी निवासी रविंद्र उर्फ रामू, दस्तूरा बुलंदशहर देहात निवासी सतेंद्र, धमैड़ानारा निवासी सुनील, शेरपुर ककोड़ निवासी रोहित, फौलादनगर निवासी अंकुश और ककोड़ के व्यापारियान निवासी आस मोहम्मद के रूप में की गई। कोतवाली निरीक्षक केपीएस चाहल के मुताबिक सुनील स्कूल चलाता है। ककोड़ निवासी अजय से किराए पर कार लेकर वारदात की थी।