फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सरेबाजार व्यापारी नेता पर बरसाईं गोलियां

सरेबाजार व्यापारी नेता पर बरसाईं गोलियां

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। बड़े बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक दुकान पर पहुंचे तीन बदमाशों ने उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली उन्हें छूती हुई निकल गई जबकि दूसरी गोली बाजू पर लगने से वह घायल हो गए। बदमाशों ने दुकान में भीतर तीन और गोलियां दागीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आए व्यापारियों पर भी बदमाशों ने फायरिंग कर दी और बाइक से भाग निकले। फायरिंग की घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। गुस्साए व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा कर सुरक्षा की मांग की। सीओ, एसडीएम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कायस्थ बाड़ा निवासी उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील कुमार की ज्ञानचंद्र-सुशील कुमार सर्राफ के नाम से बड़े बाजार में दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह बदमाश दुकान के बगल में स्थित केशरीबाड़ा गली में पहुंचे। उनमें से तीन बदमाश अपनी बाइक वहीं छोड़कर सुशील कुमार की दुकान पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली बगल को छूती हुई निकल गई जबकि दूसरी गोली उनके बाजू पर लगी। लहूलुहान सुशील कुमार दुकान के अंदर की तरफ भागे। दुकान पर मौजूद कर्मचारी ओमवीर और बिजली की फिटिंग कर रहे मिस्त्री ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उनके ऊपर भी गोलियां चलाईं लेकिन वह बाल-बाल बच गए। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद बाजार से अन्य दुकानदार व्यापारी की दुकान की तरफ दौड़े तब बदमाशों ने उन पर भी फायर झोंक दिया। फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल सुशील कुमार को अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बाजार में मची अफरातफरी
वारदात से बाजार में अफरातफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग तो दुकानों के अंदर घुस गए। वहीं, दहशत के मारे दुकानदारों ने भी अपने शटर गिरा लिए। सूचना पर सीओ चंद्रधर गौड़, कोतवाली प्रभारी केपीएस चहल आदि मौके पर पहुंच गए। काफी देर बाद दुकानों के अंदर फंसे ग्राहकों को बाहर निकालकर सुरक्षित भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकानें बंद कीं, दिया अल्टीमेटम
सिकंदराबाद। व्यापारी सुशील कुमार सर्राफ को गोली मारने की वारदात के बाद बड़ा बाजार बंद हो गया। नाराज व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराकर ताले लगा दिए। गुस्साए व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसडीएम, सीओ आदि अफसरों का घेराव किया। साथ ही अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जब तक घटना का खुलासा नहीं होता तब तक वह बाजार बंद रखेंगे। व्यापारियों ने कहा कि आए दिन लूट, चोरी, रंगदारी आदि की घटनाएं उनके साथ हो रही हैं लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। बदमाश सरेआम वारदात को अंजाम देकर चले जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष सचिन गर्ग ने कहा कि न तो पुलिस गश्त करने पहुंचती है और न ही सुरक्षा के लिए पुलिस
व्यापारियों को मनाने में लगे रहे अफसर ःसीओ और एसडीएम दुकानें खुलवाने के लिए व्यापारियों को मनाने में लगे रहे, लेकिन व्यापारी नहीं माने। सीओ ने यहां तक कह दिया कि अगर बदमाश नहीं पकड़े गए तो वह इस्तीफा दे देंगे या तबादला कराकर चले जाएंगे। बावजूद इसके व्यापारी दुकानें खोलने को तैयार नहीं हुए।

कोट्स
अभी तक पीड़ित पक्ष से किसी ने कुछ नहीं बताया है। न तहरीर आई है। ऐसे में अभी घटना को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशंका है कि बदमाश आसपास के इलाकों के हैं। जांच पड़ताल के बाद ही कुछ नतीजा सामने आएगा -केपीएस चहल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed