{"_id":"110-41804","slug":"Bulandshahr-41804-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च डालकर तीन लाख रुपये लूटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में मिर्च डालकर तीन लाख रुपये लूटने की कोशिश
Bulandshahr
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र के अकबरपुर के पास बाइक सवार दो युवकों से 2.91 लाख रुपये लूटने की कोशिश की। एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने बाइक सवारों की आंखों में मिर्च डालकर वारदात को अंजाम दिया। असफल होने पर लुटेरे फायर कर भाग गए। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। पीड़ितों ने डिबाई थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना छतारी के अलीपुर निवासी सत्यप्रकाश और श्यामप्रकाश बाइक से दोपहर साढ़े तीन बजे करीब डिबाई से छतारी जा रहे थे। सत्यप्रकाश के मुताबिक उन्होंने बैंक से 2.91 लाख रुपये निकाले थे। डिबाई थाना क्षेत्र के अकबरपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने बाइक को ओवरटेक किया और आंखों में मिर्च डाल दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक लड़खड़ाकर गिर गए। लुटेरों ने कैश छीनने की कोशिश की। इस पर युवकों ने शोर मचा दिया। इस पर लुटेरे फायर करते हुए भाग खड़े हुए। घटना में सत्यप्रकाश को गोली लगने की जानकारी मिली है। सीओ ब्रह्मपाल सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
