{"_id":"110-41801","slug":"Bulandshahr-41801-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर केस से भड़के सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर केस से भड़के सांसद
Bulandshahr
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। छात्रसंघ चुनाव के दौरान सपा छात्र नेताओं पर हमले के आरोप में जेल गए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के पक्ष में सांसद डाक्टर भोला सिंह उतर गए हैं। उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर गंभीर धारा लगाने को लेकर जिला पुलिस पर हमला बोला और गृहमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
सांसद डाक्टर भोला सिंह ने गृहमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि बुलंदशहर जिले की पुलिस हत्या तक खोलने में नाकाम है। अपराध रुक नहीं रहे हैं। सपा के इशारे पर पुलिस अफसर काम कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव में हार के बाद सपा छात्र नेताओं ने गलत तरीके से पूरा मामला बनाया। एबीवीपी के छात्र नेताओं को जबरन फंसाया गया है। उनके खिलाफ सत्ता के दबाव में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जबरन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया। सांसद ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में कहा कि इस पूरे मामले से निष्पक्ष जांच कराई जाए। निर्दोष एबीवीपी कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा किया जाए। एक पक्षीय कार्रवाई करने वाले पुलिस अफसरों को भी दंडित किया जाए।
देर शाम जेल से पांचों नेता रिहा
बुलंदशहर। सपा छात्र नेताओं पर हुए हमले में गिरफ्तार एबीवीपी के पांचों नेताओं को सोमवार अदालत से जमानत मिल गई। एबीवीपी के छात्र नेता अखिल कुमार, उत्तम नेगी, रविंद्र कुमार, कृष्णकांत भारद्वाज और महेश लोधी को देर शाम जेल से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
यह था मामला ः आईपी डिग्री कालेज में 14 नवंबर तो छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का पैनल जीता था। इसको लेकर सपा समर्थित छात्रों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में कालेज के बाहर कहासुनी हो गई थी, उसके बाद हाईडिल कालोनी के सामने टकराव हुआ था। सपा नेताओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर घायल करने, वाहन तोड़ने आदि का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया था। तभी से दोनों पक्ष आमने सामने हैं।
कोट्स
इस मामले को लेकर जल्द गृहमंत्री से मिलूंगा। पुलिस की एक तरफा कार्रवाई समेत सारे प्रकरण की जानकारी दूंगा। अगर जरूरी हुआ तो लोकसभा में भी मुद्दा उठाने से पीछे नहीं रहूंगा।
- डाक्टर भोला सिंह, सांसद