{"_id":"110-41526","slug":"Bulandshahr-41526-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को बंधक बना लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को बंधक बना लाखों की लूट
Bulandshahr
Updated Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीनगर (ब्यूरो)। आसरा आवास योजना के तहत बनाए जा रहे निर्माणाधीन मकानों में घुसकर 24 बदमाशों ने सुपाइवाइजर और मजदूरों को बंधक बना लाखों की लूटपाट की। बदमाश लगभग दस टन सरिया, पांच मोबाइल, 18 हजार की नगदी और एक बाइक लूटकर ले गए। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
बीबीनगर-गुलावठी मार्ग पर आसरा आवास योजना के तहत जल निगम 72 आवासीय मकानों का निर्माण करा रहा है। ठेकेदार मुख्त्यार खां ने बताया कि शुक्रवार रात दो दर्जन से ज्यादा बदमाश निर्माणाधीन आवासीय परिसर में पहुंचे और सुपरवाइजर किरनपाल सिंह, तीन महिलाओं सहित एक दर्जन से ज्यादा मजदूरों को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने वहां पड़ा लगभग दस टन सरिय एक गाड़ी में लाद लिया। बदमाश मजूदरों से पांच मोबाइल, 18 हजार की नगदी और एक बाइक भी ले गए। मजदूरों का कहना है कि वारदात को अंजाम देकर बदमाश गुलावठी की तरफ गए हैं। मुख्त्यार ने बीबीनगर थाने में जिला संभल निवासी ठेकेदारों मोहम्मद हसन इतवारी व मुमताज को नामजद करते हुए लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी गुलावठी विमल किशौर श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे तथा घटना की पड़ताल की।
युवक के अपहरण की कोशिश
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दो लाख रुपये की रंगदारी न देने पर एक युवक ने अपहरण की कोशिश की शिकायत एसएसपी से की है। मोहल्ला आनंद विहार निवासी यूनिस पुत्र वजीर अहमद ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि करीब दो माह पहले उसे बुखार हो गया था। उसका आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत एक युवक ने 13 नवंबर को फोन कर उससे दो लाख की रंगदारी मांगी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत करने अस्पताल गया तो आरोपियों ने अपहरण करने की कोशिश की। किसी तरह उनके चंगुल से भागकर नगर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।