{"_id":"110-41494","slug":"Bulandshahr-41494-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में 1400 लीटर मिलावटी डीजल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में 1400 लीटर मिलावटी डीजल बरामद
Bulandshahr
Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। ककोड़ क्षेत्र के झाझर में पेट्रीडीलर की दुकान पर छापेमारी कर प्रशासन की टीम ने मिलावटी मिट्टी का तेल और डीजल पकड़ा है। एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने सभी सामान जब्त कर लिया है। एसडीएम को शिकायत मिली कि झाझर में पेट्रीडीलर की दुकान पर मिलावटी डीजल और कैरोसीन बेचा रहा है। शिकायत के आधार पर एसडीएम अतुल कुमार और सप्लाई इंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश पाठक पेट्रीडीलर विनय प्रताप गौरव की दुकान पर पहुंच गए। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 1400 लीटर मिट्टी का तेल मिला हुआ डीजल और 20 लीटर मिलावटी मिट्टी का तेल मिला। इस कार्रवाई से दुकान पर हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से मिलावटी डीजल और मिट्टी का तेल, नपना और अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। इसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन