{"_id":"110-41019","slug":"Bulandshahr-41019-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या बोरी में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या बोरी में फेंका शव
Bulandshahr
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। हसनपुर लड़ूकी गांव के पास बंबे में एक महिला का शव बोरी में बंद पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर रस्सी और चेहरे पर घाव के निशान मिले हैं। पुलिस और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या के बाद शव बोरी में भरकर बंबे में फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।
हसनपुर लड़ूकी गांव के पास बंबा है। बंबे में पानी न होने से झाड़ियां उग आई हैं। मंगलवार सुबह दस बजे के करीब वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को दुर्गंध आई। इस पर ग्रामीण बंबे के पास पहुंचे तो उसमें एक बोरी दिखी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में बंबे के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देरी से पहुंची पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसमें से एक महिला का शव मिला। महिला के गले पर रस्सी और चेहरे पर किसी नुकीली वस्तु से किए घाव के निशान मिले। ग्राम प्रधान के पति तेजपाल ने बताया कि मौके पर एक साड़ी मिली है। आशंका है कि महिला की कही ओर हत्या कर शव यहां फेंका गया है ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके।
कोट्स
बोरी से महिला का शव मिला है। उसके गले पर रस्सी और चेहरे पर घाव के निशान मिले हैं। आशंका है कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को यहां बंबे के पास फेंक दिया। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने में जुटी है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। -जनक सिंह चौहान, चोला चौकी प्रभारी