{"_id":"110-41017","slug":"Bulandshahr-41017-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के व्यापारी पर हमला, लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के व्यापारी पर हमला, लूटपाट
Bulandshahr
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। मूड़ाखेड़ा चौराहे पर सोमवार शाम दिल्ली एक व्यापारी पर हथियारबंद करीब दर्जनभर बदमाशों ने हमला कर दो चेन, कैश और पर्स लूट लिया। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने से पहले ही बदमाश वहां से भाग निकले। किसी प्रकार जान बचाकर भागे व्यापारी के पिता ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के यमुना बिहार निवासी सोना व्यापारी रिजवान के पिता बिल किशन ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि उसका बेटा खुर्जा में सोने की खरीद फरोख्त का काम करता है। आरोप है कि सोमवार शाम मूड़ाखेड़ा चौराहे के समीप आठ से दस हथियारबंद लोगों ने रिजवान पर हमलाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। रिजवान ने शोर मचाया तो आसपास के कुछ लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। इस पर बदमाश उससे दो चेन, 25000 रुपये कैश और पर्स लूट कर भाग गए। जाते समय बदमाश उसे जान से मारने की धमकी दे गए। व्यापारी के पिता ने दो नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। एसएचओ सुधीर त्यागी का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला मारपीट का है, लेकिन आरोप लूटपाट का है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।