फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आपदा से निपटने को तैयार होगा अग्निशमन विभाग

आपदा से निपटने को तैयार होगा अग्निशमन विभाग

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। आपदा के मद्देनजर अग्निशमन विभाग को हाईटेक किया जाएगा। एनडीआरएफ ने विभागीय अफसरों को पत्र भेज ब्योरा मांगा है। उपकरणों का कैसे इस्तेमाल होगा और नरौरा एटामिक पॉवर स्टेशन की सुरक्षा कैसे होगी? इसका पूरा जायजा लिया जाएगा। शिकारपुर बस हादसे से भी अफसरों ने सबक लिया है और ऐसी आपदा से निपटने की रणनीति पर काम करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में आपदाओं से निपटने का जिम्मा अग्निशमन विभाग पर है लेकिन कोई बड़ी घटना होने पर इंतजाम की हवा निकल जाती है। नरौरा एटोमिक पॉवर स्टेशन की सुरक्षा को लेकर भी अफसर खासे चिंतित हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) ने अग्निशमन विभाग को पत्र लिखा है कि एटोमिक पॉवर स्टेशन को लेकर सुरक्षा क्या है। इसका ब्योरा दिया जाए। कैसे आपात स्थिति में निपटेंगे। इसके बारे में बताएं। उपकरणों की स्थिति भी बताई जाए। शिकारपुर बस ब्लास्ट की घटना भी प्रशासन की इंतजामी पर एक दाग है। घटना पर काफी देर बाद दमकल गाड़ी पहुंची थी। प्रशिक्षण में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट्स
एनडीआरएफ का पत्र मिला है। नरौरा एटामिक पॉवर स्टेशन की सुरक्षा को लेकर ब्योरा मांगा गया है। शिकारपुर जैसे हादसे से निपटने के लिए तैयारी की जाएगी। अनिमेष सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed