फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डीएवी में इवनिंग क्लासेज का प्रस्ताव तैयार

डीएवी में इवनिंग क्लासेज का प्रस्ताव तैयार

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एडमिशन से वंचित रहे अभ्यर्थियों को फिर एक मौका मिल सकता है। डीएवी में सांध्यकालाीन कक्षाएं चलाने के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। इन कक्षाओं में रजिस्ट्रेशन करा चुके अभ्यर्थियों को ही प्रवेश मिल सकेगा। डीएवी में पहले प्रयास में 33 फीसदी सीटें बढ़ी थीं। दोबारा बीए, बीएससी और बीकॉम में 80-80 सीटों का सेक्शन हर वर्ग में बढ़ा। सांध्यकालीन कक्षा चलाने के नाम पर एक बार फिर कवायद शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासकों के मुताबिक, कक्षाएं एक बजकर 45 मिनट से चार बजे तक बीए, बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर की कक्षाएं संचालित होंगी। प्रस्ताव तैयार है, 27 अक्तूबर को प्रस्ताव कुलपति के समक्ष रखा जाएगा। प्रस्ताव के तहत तीनों वर्गों में 80-80 सीटों का सेक्शन चलाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि बीए में छह हजार, बीएससी में दो हजार और बीकॉम में करीब 2100 रजिस्ट्रेशन हुए। तीनों ही वर्ग में एडमिशन दो हजार से कम हो पाए हैं। डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि सांध्यकालीन चलाने का प्रस्ताव तैयार है। 27 अक्तूबर को कुलपति के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed