फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ट्रैक्टर-ट्राली पलटी युवक की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी युवक की मौत

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
आहार (ब्यूरो)। भगवंतपुर के पास नहर की पटरी पर बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दो लोग दब गए और सुबह आसपास के लोगों ने निकाला, तब तक एक की मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरी जख्मी हो था।
विज्ञापन

नगला नलू निवासी धर्मवीर पुत्र विजेंद्र और अनूपशहर क्षेत्र के गांव पटदेवरा निवासी उदयवीर लकड़ी का काम करते हैं। वे बुधवार को हापुड़ क्षेत्र के सिंभावली में ट्रैक्टर-ट्राली से लकड़ी लेकर गए थे। दोनों नहर की पटरी से गांव लौट रहे थे कि भगवंतपुर के पास ट्रैक्टर पलट गया और दोनों दब गए। रात होने के कारण दोनों सुबह तक दबे रहे। सुबह राहगीरों ने देखा तो उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक धर्मवीर की मौत हो चुकी थी। उदयवीर घायल था। सूचना पर दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उदयवीर का बुलंदशहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत
सिकंदराबाद। हाईवे पर किसी वाहन ने बुधवार रात बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। उधर, हाईवे पर बाइक और कार की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। शिकारपुर के गांव सुजापुर पूठा निवासी रघुवीर का पुत्र राकेश दिवाली पर अपने दोस्त नरेंद्र पुत्र श्यौराज के साथ बाइक पर नोएडा से घर जा रहा था। हाईवे स्थित गेंदपुर शेखपुर के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में राकेश की मौत हो गई। नरेंद्र घायल हो गया। राकेश के भाई बंटी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मासूम घायल
पहासू। थाना क्षेत्र के गांव सोही निवासी प्रवेश कुमार अपनी आठ वर्षीय पुत्री छवि के साथ बृहस्पतिवार को घर से कहीं जा रहा था। गांव स्थित बाग के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने मासूम को टक्कर मारकर घायल कर दिया। मासूम को सीएचसी ले जाया गया, जहां हायर सेंटर रेफर कर दिया है। आरोपी बाइक लेकर भाग गया।

स्टंट कर रहे युवक को दबोचा, बाइक सीज
खुर्जा। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात नगर में स्टंट दिखा रहे एक युवक को दबोच लिया। दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि युवक बाइक से धमाके की आवाज निकालते हुए देर रात लगभग दस बजे बाइक दौड़ा रहा था। कोतवाली के पास उसे पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed