फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अगवा कर मैकेनिक की हत्या

अगवा कर मैकेनिक की हत्या

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने एक मैकेनिक को अगवा कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार को चोरी की बाइक के साथ पकड़े जाने बदमाशों ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर मैकेनिक का शव बुलंदशहर के एक मैरिज हाल के पीछे से सोमवार को बरामद किया है। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गेसूपुर निवासी अमित पुत्र कुंवर पाल बाइक मैकेनिक था। शनिवार को प्राणगढ़ निवासी सोनू उर्फ मूंछ, राजीव उर्फ छोटे, सोनू पुत्र चमन समेत चार लोग अमित के घर पहुंचे। इन लोगों ने बाइक बनवाने का झांसा देकर अमित को अगवा कर लिया। रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ सोनू उर्फ मूंछ, राजीव और सोनू को गुलावठी रोड पर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान राजीव और सोनू उर्फ मूंछ ने बताया कि उन्होंने ही घर से अगवा कर अमित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद दो साथियों की मदद से उन्होंने शव को बुलंदशहर रोड स्थित पायल मैरिज होम के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था। रविवार रात पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल पर दो तमंचा और खोखा भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक 3600 रुपये के लेन-देन में राजीव और अमित के बीच विवाद हुआ था। कुछ दिन पूर्व उनका झगड़ा भी हुआ था। इसके कारण उन्होंने प्लान के तहत वारदात को अंजाम दिया। बाइक मैकेनिक अमित की हत्या करने वाले चारों आरोपी बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। आसपास के क्षेत्रों में वह बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। रविवार को वह चोरी की बाइक के साथ घूमते हुए पकड़े भी गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक रंजन राय का कहना है कि लेनदेन में युवक की हत्या की गई है। हत्याकांड में चार आरोपी शामिल हैं। तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सोनू है शॉर्प शूटर
प्राणगढ़ निवासी सोनू पुत्र चमन दो साल पूर्व जॉली गांव में हुई एक हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक वह एक शॉर्प शूटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed