{"_id":"110-40657","slug":"Bulandshahr-40657-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद से चोरी सोना पॉटरी नगरी में बेचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद से चोरी सोना पॉटरी नगरी में बेचा
Bulandshahr
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा/गाजियाबाद। कविनगर में जुलाई में कई घरों में हुई चोरी की वारदात के तार खुर्जा से जुड़ गए हैं। आरोप है कि वारदात में चुराया गया सोना पॉटरी नगरी के एक सर्राफ ने खरीदा था। सोमवार शाम कविनगर पुलिस ने सर्राफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। हालांकि कविनगर एसएचओ का कहना है कि उनकी कोई टीम खुर्जा नहीं की गई, न ही किसी को हिरासत में लिया है। एसएचओ खुर्जा सुधीर त्यागी ने बताया कि गाजियाबाद की कविनगर कालोनी में जुलाई महीने में कई घराें के गेट तोड़ कर करोड़ों की चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस का दावा है कि चोरी का सोना पॉटरी के एक सर्राफ द्वारा खरीदने की बात सामने आई है। इसके चलते सोमवार शाम गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस ने मखदूमगंज पुलिस क्षेत्र में दबिश देकर एक सर्राफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। यही नहीं, मखदूमगंज पुलिस चौकी में मंगलवार को सर्राफ को छुड़ाने की व्यापारियों ने कोशिश की, लेकिन पुलिस सर्राफ को लेकर गाजियाबाद रवाना हो गई। दूसरी तरफ, गाजियाबाद पुलिस हिरासत और दबिश को नकार रही है।
विज्ञापन