{"_id":"110-39406","slug":"Bulandshahr-39406-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्तीः 450 युवाओं में दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्तीः 450 युवाओं में दिखा जोश
Bulandshahr
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। ईबीएस बाबूगढ़ में मंगलवार से शुरू हुई सेना भर्ती के पहले दिन गौतमबुद्धनगर के 450 अभ्यर्थी ही फिजिकल और मेडिकल परीक्षा की पहली बाधा पार कर सके। हालांकि रजिस्ट्रेशन 9500 अभ्यार्थियों ने कराया था। इनमें से 1600 मीटर में 5500 युवाओं की छंटनी हो गई जबकि बीम, नाप तोल के बाद मात्र 450 अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिला।
सेना में भर्ती होने के लिये आए युवकों में इतना उत्साह था कि वे बीती रात एक बजे से ही भर्ती स्थल के मुख्य गेट पर कतार लगाने लगे थे। प्रवेश का समय सुबह तीन बजे का दिया गया था। एंट्री खुलने तक वहां काफी हो हल्ला होता रहा। कई बार धक्का मुक्की की नौबत भी आई लेकिन बाहर क्षेत्र की व्यवस्था संभाल रही विभिन्न थानों की पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं की कमान संभाल रहे सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी कर्नल पंकज साहनी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पहले दिन गौतमबुद्धनगर के 9500 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। दौड़ में चार हजार अभ्यर्थी पास हुए। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को बीम, नाप तोल के लिए भेजा गया। जिसमें से कुल 450 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
यह है सेना भर्ती प्रक्रिया
सबसे पहले टोलियां बनाकर अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेना होता है। दौड़ में सफल होने वालों को पहले बीम लगाने पड़ते हैं । इसके बाद नाप तोल होती है जिसमें सफल होने पर कागजातों की जांच के बाद मेडिकल होना था। मेडिकल के लिए सेना के 9 चिकित्सकों की टीम आई है।
आज मुजफ्फरनगर के युवाओं की बारी
ईबीएस बाबूगढ़ में चल रही सेना भर्ती रैली में बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले के अभ्यर्थी दमखम आजमाएंगे। देर शाम तक अभ्यर्थियों का भर्ती स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।