फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   परिवार को बेहोश कर 20 लाख का माल चोरी

परिवार को बेहोश कर 20 लाख का माल चोरी

Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। खैरपुर तिल गांव में सोते वक्त स्प्रे के जरिए एक परिवार को बेहोश कर चोरों ने नगदी और गहने समेत करीब 20 लाख का माल पार कर दिया। सुबह होश आने पर परिवार को पता चला। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खैरपुृर तिल निवासी सोहनपाल पुत्र श्यामपाल सिंह सोमवार रात घर के आंगन में सो रहे थे। परिवार के अन्य लोग छत पर सो रहे थे। रात करीब 2.30 बजे दीवार कूदकर चोर घर में घुस आए और नशीला स्प्रे कर सभी लोगों को बेहोश कर दिया। कमरे का ताला तोड़कर अलमारियों से 40 तोला सोने और 4 किलो की चांदी के जेवर और 4.41 लाख रुपये उड़ा दिए। सुबह करीब चार बजे होश आने पर सोहनपाल ने कमरों के ताले टूटे देखे। परिवार के मुताबिक घर में रखे जेवर और नगदी बेटी की शादी के लिए थी। सोहनपाल ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पशु चिकित्सालय में चोरी
बुलंदशहर। नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मुरसाना के पशु चिकित्सालय से चोरों ने हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। चिकित्सक मुकेश पुत्र राजपाल निवासी दुर्गापुरम ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि दो कुर्सी, लोहे का पाइप आदि चोरी हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed