फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ‘लव जेहाद भाजपा-संघ की डिक्शनरी का शब्द’

‘लव जेहाद भाजपा-संघ की डिक्शनरी का शब्द’

Fri, 29 Aug 2014 05:31 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Fri, 29 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो.अरशद खान ने कहा कि प्रदेश में दंगा और बलात्कार की घटनाएं भाजपा की तरफ से प्रायोजित हैं। लव जेहाद भाजपा और संघ की डिक्शनरी (शब्दकोष) का शब्द है, जिसे सच से सरोकार नहीं है। मो. अरशद खान जिला बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा हिन्दू-मुस्लिमों को आपस में बांटने का काम कर रही है। बिहार में नीतिश और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन जब तक चला तब तक बिहार में शांति रही। गठबंधन टूटा तो महाबोधि मंदिर में ब्लास्ट हो गया। मिड-डे- मील में जहर मिलाया गया। पानी विषैला कर बेकसूरों की जान ली गई। ये बातें भाजपा की पोल खोलने के लिए काफी हैं। मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायक संगीत सोम को केंद्र ने यूपी सरकार से पूछे बगैर जेड श्रेणी की सुरक्षा दी। उधर गुलावठी में काले पहलवान के आवास पर कहा का सपा प्रत्याशी विजयी होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमायत अली, मुकेश यादव, पूर्व मंत्री हितेश कुमारी, शकीलुर्रहमान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed