फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दलितों की समस्या पर भड़के भाजपाई

दलितों की समस्या पर भड़के भाजपाई

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर । भारतीय जनता अनुसूचित मोर्चा ने दलितों की समस्याओं पर जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम के नाम ज्ञापन देकर मांग पूरी करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर एकत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बसपा, सपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। भाजपा को दलितों की सच्ची हितैषी करार दिया। कहा कि जिले की पुलिस दलितों पर होने वाले अत्याचार की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करती है। सपा के शासन में दलितों का सम्मान नहीं रह गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, महामंत्री प्रदीप कुमार अशोक, मोर्चा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, सतीश बाल्मीकि, गिरीराज सिंह, शिव कुमार, अनिमेश, राजकुमार बाल्मीकि, संतोष बाल्मीकि, केपी भारती, मुकेश कुमार, विजेंद्र, बीरेंद्र आदि ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा के सभी वर्ग में जिले के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति खातों में भिजवाई जाए, निकायों में तैनात संविदा कर्मचारियों की मानदेय दिलाया जाए, दलितों की सभी पेंशनों का भुगतान खातों में कराया जाए आदि मांगे रखीं। सिटी मजिस्ट्रेट गंगाराम गुप्ता ने नियमानुसार मांग पूरी कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed