{"_id":"110-37409","slug":"Bulandshahr-37409-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेनदेन में राज मिस्त्री की हत्या, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों के लेनदेन में राज मिस्त्री की हत्या, बवाल
Bulandshahr
Updated Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चोला/बुलंदशहर। कोतवाली देहात के चोला चौकी क्षेत्र के गांव कादिलपुर में मंगलवार रात उधार के पैसों के लेनदेन के विवाद में एक दुकानदार ने राज मिस्त्री मनवीर (45) की हत्या कर दी। गुस्साए लोगों ने आरोपी दुकानदार का ट्रैक्टर और बाइक फूंक डाली और उसके घर में भी तोड़फोड़ की। साथ ही जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। बवाल के मद्देनजर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मनवीर की मौत मारपीट के दौरान पेड़ की नुकीली खरपच्ची पेट में घुसने से हुई या बर्फ तोड़ने वाले सुए के पेट में मारने से, यह अभी साफ नहीं हो सका है। दोनों बातें सामने आ रही हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मनवीर राज मिस्त्री था और रात करीब साढ़े आठ बजे वह सोनू शर्मा की दुकान पर सामान लेने गया था। वहां उधार के पैसों को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान दुकानदार ने उसकी हत्या कर दी। मौत के दो कारण बताए जा रहे हैं, पहला है कि आरोपी दुकानदार ने मनवीर के पेट में बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंप दिया जबकि दूसरा, दुकान के सामने एक पेड़ है, जो कटा हुआ है। उसमें नुकीली लकड़ियां निकली हुई हैं। मारपीट के दौरान चाकूनुमा लकड़ी उसके पेट में घुस गई। पुलिस जांच कर रही है। उधर, गुस्साई भीड़ ने दुकानदार के घर पर धावा बोल दिया और उसकी बाइक और ट्रैक्टर को आग लगा डाली। साथ ही उसके घर में भी तोड़फोड़ की। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
परिवार के साथ दुकानदार भागा
मनवीर की मौत की खबर पाकर लोगों का हुजूम लग गया। इस बीच मौके देखकर दुकानदार परिवार के साथ भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लोग शांत नहीं हुए। तब कई चौकी क्षेत्रों की पुलिस वहां बुलाए गई।