{"_id":"110-36310","slug":"Bulandshahr-36310-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारपुर में फिजा बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारपुर में फिजा बिगाड़ने की कोशिश
Bulandshahr
Updated Sun, 01 Jun 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। शिकारपुर के गांव मुकैरा में असामाजिक तत्वों ने मजार पर मूर्ति रख दी। इससे आक्रोषित समुदाय विशेष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही डीएम ने अनूपशहर के तहसीलदार को घटनास्थल का मौका मुआयना करने का आदेश दिया। साथ ही डीएम ने चेतावनी दी है कि फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
शिकारपुर क्षेत्र के गांव मुकैरा में मजार पर शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों ने मूर्ति रख दी। सुबह होते ही यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद शांति व्यवस्था की खातिर मृूर्ति को तुरंत हटाया गया। लेकिन शनिवार रात फिर से मजार पर मूर्ति रख दी गई। इस पर गांव में हंगामा शुरू हो गया।
सूचना डीएम निधि केसरवानी को भी मिली। डीएम ने त्वरित कार्रवाई कर शिकारपुर के तहसीलदार को गांव में भेजा। दोनों पक्षों ने सरकारी मुलाजिम के सामने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
एक पक्ष ने कहा कि वहां हनुमान जी की मूर्ति थी तो दूसरे ने इसे झूठा करार दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।