{"_id":"110-35704","slug":"Bulandshahr-35704-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत
Bulandshahr
Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। झाझर में बस से नीचे उतरते समय बस चल जाने से एक महिला बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग महिला को लेकर हायर सेंटर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार सुबह अहार थाने के कोट बादशाहपुर निवासी राजेश (35) पत्नी नरेश झाझर जाने के लिए बुलंदशहर से बस में बैठी थी। उसके साथ रिश्तेदारी की ही एक महिला और थी। सुबह करीब 11.30 बजे झाझर में राजेश के साथ वाली महिला पहले बस से उतर गई। राजेश उतर ही रही थी कि चालक ने बस चला दी। इससे राजेश नीचे गिर पड़ी और बस के पहिये के नीचे आ गई। आसपास के लोगों ने देखा तो घटना स्थल पर दौड़ पड़े। महिला को लेकर लोग नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं महिला के देवर वीरेंद्र ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सड़क हादसे में युवक घायल
चोला। कोतवाली देहात के चोला चौकी क्षेत्र में बाइक पर गांव लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। स्थानिय लोगों ने घायल युवक को ककोड़ के प्राथमिक सेवा केंद्र में भर्ती कराया गया है। गांव मुबारकपुर निवासी पुनीत पुत्र श्याम पाल बुधवार शाम करीब 3 बजे बाइक पर ककोड़ से गांव लौट रहा था। चोला स्टेशन के पास चोला मोड़ पर दूसरी तरफ से थ्रेसर लेकर ट्रैक्टर रफ्तार में आ रहा था। ट्रैक्टर चालक ने पुनीत की बाइक में टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुनीत बाइक लेकर दूर जा गिरा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानिय लोगों ने फौरन ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।