फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कूड़े में मिली सिपाही की गुम हुई राइफल

कूड़े में मिली सिपाही की गुम हुई राइफल

Tue, 08 Apr 2014 05:31 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 08 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नई मंडी चौकी क्षेत्र के अनूपशहर अड्डा स्थित पुलिस पिकेट से गायब हुई सिपाही की राइफल को पुलिस ने खोज निकालने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक गुम हुई राइफल शिकारपुर रोड पर कूड़े के ढेर से बरामद हुई।
विज्ञापन

28 मार्च की रात अनूपशहर अड्डा स्थित पुलिस पिकेट पर सिपाही शिवप्रकाश भाटी और एक एचपीसी की ड्यूटी थी। एचसीपी इलाके में गश्त लगाने चला गया। इतने में सिपाही की आंख लग गई। इसी दौरान शिवप्रकाश की राइफल गुम हो गई। अगले दिन सुबह तक भी जब राइफल नहीं मिली तो एसएसपी के आदेश पर सिपाही शिवप्रकाश को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। तब से पुलिस राइफल की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने राइफल बरामद करने का दावा किया। कोतवाल देहात रामसैन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि राइफल शिकारपुर रोड पर कूड़े के ढेर में पड़ी है। सूचना के आधार पर राइफल बरामद हो गई। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed