{"_id":"110-35319","slug":"Bulandshahr-35319-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंहडा फरीदपुर में किसान पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंहडा फरीदपुर में किसान पर बरसाईं गोलियां
Bulandshahr
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। सेंहडा फरीदपुर में बुधवार शाम जाटव बिरादरी के बुजुर्ग किसान पर तीन लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से बुजुर्ग लहूलुहान हो गया। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे रेफर किया गया है। गांव में खूनी संघर्ष की चिंगारी फूटने और तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया। घायल ने ठाकुर बिरादरी के युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।
सेंहडा फरीदपुर में पिछली 28 जनवरी को किशोरी से छेड़छाड़ पर हुए खूनी संघर्ष में ठाकुर बिरादरी के बलवीर, अेामप्रकाश और जाटव बिरादरी इंद्रपाल समेत तीन लोगों की जानें गई थीं। उसी खूनी संषर्घ में नामजद आरोपी का ताऊ राजाराम अपनी पत्नी दुलारी के साथ बुधवार को जेल में बंद राकेश से मिलाई कर लौट रहा था। दुलारी ने बताया कि टेंपो से उतर कर जैसे ही वह पति के साथ गांव के पास पहुंची। ठाकुर बिरादरी के तीन युवकों ने तमंचों से फायरिंग कर दी। दो गोलियां राजाराम के कमर के नीचे लगीं। राजाराम भागकर अंबेडकर मूर्ति के पास जाकर गिर पड़ा। घटना के बाद जाटव बिरादरी में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस एक घंटे बाद पहुंची, तब राजाराम को अस्पताल पहुंचाया गया। गांव में खूनी संघर्ष की आशंका और तनाव को देखते प्रशासन ने भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया है।
पीएसी हटते ही जानलेवा हमला
ग्रामीणों की माने तो बुधवार को प्रशासन ने सेंहडा फरीदपुर से पीएसी वापस बुला ली थी। दुलारी का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रहीं थीं ओैर बुधवार को पीएसी के जाते ही हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के कारण आज सेंहडा फरीदपुर से पीएसी बल बुलाया गया था। राजाराम को गोली लगी है। घायल ने ठाकुर बिरादरी के युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर युवकों की तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- शैलेंद्र श्रीवास्तव, सीओ