{"_id":"110-34377","slug":"Bulandshahr-34377-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा
Bulandshahr
Updated Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
पहासू। साबितगढ़ चीनी मिल में गन्ना डाल कर लौट रहे किसान को बाइक सवार चार बदमाशों ने बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूट लिया। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
सलेमपुर निवासी किसान जितेंद्र रविवार रात साबितगढ़ स्थित शुगर मिल में गन्ना डाल कर घर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। सुरजावाली पुलिया के पास पहुंचते ही दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने सेलफोन लूटने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे पेड़ से बांध दिया। इसी बीच आननफान में एक बदमाश से तमंचा चल गया और उसे गोली लग गई। बाकी तीन बदमाश ट्रैक्टर ले कर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बदमाश को पीएससी में भर्ती कराया, जहंा से उसे देर रात हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसओ पहासू सुरेंद्र भाटी ने बताया कि पीड़ित जितेंद्र की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लूटे गए ट्रैक्टर और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पशु व्यापारियों से कैश-मोबाइल लूटे
जेवर (ब्यूरो)। पशु खरीदने निकले दो व्यापारियों से सोमवार को पांच नकाबपोश बदमाशों ने कैश और मोबाइल लूट लिया। वारदात कोतवाली क्षेत्र के झुप्पा और छातंगा मार्ग स्थित पुलिया पर हुई। कंबुआन मोहल्ला निवासी पशु व्यापारी जुबेर और रफीक ने बताया कि वह सोमवार सुबह बाइक से पशु खरीदने जा रहे थे। झुप्पा और छतंगा मार्ग स्थित पुलिया पर पहुंचते ही पांच नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें रोक लिया और एक लाख तेरह हजार रुपये कैश व मोबाइल लूट लिया। भागते वक्त बदमाश उनके बाइक की चाबी भी ले गए। व्यापारियों ने तहरीर दी। एसएचओ समर जीत सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
बंद घर से लाखों रुपये के गहने नगदी चोरी
खुर्जा(ब्यूरो)। गमी में गए परिवार को चोरों ने लाखों रुपये की चपत लगा दी। ताला तोड़कर चोर घर से लाखों रुपये के जेवर और कैश उठा ले गए। लौटने पर परिवार को वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। हालांकि पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है। सुभाष रोड स्थित मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी शराफत अली ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसके पिता शौकत अली का इंतकाल हो गया था। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शराफत परिवार के साथ अपने पैतृक गांव जुनैदपुर इब्राहिमपुर गया हुआ था। इस दौरान घर पूरी तरह से खाली था। सोमवार को वह जब घर लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और 25 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी व तीस हजार रुपये कैश गायब है। चोरों ने घटना को कब अंजाम दिया यह स्पष्ट नहीं है। संभवत: सोमवार की रात चोर घर में घुसे थे। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी केएन मिश्रा ने वारदात को संदिग्ध बताया। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।