{"_id":"110-33115","slug":"Bulandshahr-33115-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची न मिलने पर किया किसानों ने प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची न मिलने पर किया किसानों ने प्रदर्शन
Bulandshahr
Updated Tue, 10 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर । काफी दिन बाद मिल चलने पर पहले से ही गुस्साए किसानों को अब पर्ची न मिलना, तौल न होना आदि समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। सोमवार को नगर की वेव शुगर मिल में किसानों ने घंटों हंगामा काट मिल मालिकों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसान देवीदयाल ने बताया कि अब तो हद हो गई है। पहले तो किसान अपना गन्ना देने के लिए कतार में लगे फिर उसके साथ पर्ची आदि न मिलने की समस्या खड़ी होना शुरू हो गई है। किसान रामपाल, दिनेश, शिवकुमार आदि ने बताया कि ये मिल कर्मचारी कभी भी सुधरने वाले नहीं हैं। अब चाहे शासन का आदेश हो अथवा जिला प्रशासन का दबाव, ये हमेशा से ही अपनी मर्जी की करते आए हैं। इनका मुख्य काम अपनी जेब भरना है, अब चाहे किसान परेशान हो अथवा इनके सामने गिड़गिड़ाए। घंटों होहल्ला के बाद ही जाकर व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विज्ञापन