{"_id":"110-32586","slug":"Bulandshahr-32586-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल उखाड़े, विरोध पर पेचकस घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल उखाड़े, विरोध पर पेचकस घोंपा
Bulandshahr
Updated Sat, 16 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव नगला कोठी निवासी सरोज शुक्रवार को पुलिस ऑफिस पहुंची। सरोज ने बताया कि बुधवार को वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर आकर टीवी देखने लगा। सरोज ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उससे गालीगलौज की। कुछ देर बाद युवक के परिजन भी सरोज के घर में घुस आए। आरोप है कि पड़ोसियों ने उसके बाल उखाड़ दिए और पेचकस से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने युवती को काटकर भी जख्मी कर दिया। पीड़िता और उसके परिजन थाने पहुंचे, लेकिन पुुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की शिकायत पर एसपी देहात ने थाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।
पति देता है यातनाएं
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला का कहना है कि उसका विवाह नौ वर्ष पहले कोतवाली देहात के गांव मिर्जापुर निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि उसका पति पिछले कुछ समय से शराब का आदी हो गया है। नशे में वह उसके साथ अमानवीय हरकतें करता है। आरोपी काम करने के बजाय पीड़िता के घर से लाए एक लाख रुपयों को शराब में उड़ा चुका है और आए दिन यातनाएं देता है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शिक्षिका से रेप की कोशिश
नगर की कालोनी निवासी युवती का कहना है कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। स्कूल आने-जाने के दौैरान पड़ोस का एक युवक उसका पीछा कर छींटाकशी करता है। आरोप हैै कि बृहस्पतिवार को आरोपी युवक ने उसे रोक लिया और जबरन खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।