{"_id":"110-32582","slug":"Bulandshahr-32582-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट का खाना खा हुए बीमार, मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट का खाना खा हुए बीमार, मारा छापा
Bulandshahr
Updated Sat, 16 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। होटल में बने भोजन का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गया। पीड़ित परिवार की मुखिया ने प्रशासन से शिकायत की है। शुक्रवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में फूड सेफ्टी विभाग के अफसरों ने रेस्टोरेंट में छापा मारा और रिफाइंड आयल, पेस्ट्री और लाल मिर्च का नमूना भरा। खास बात यह है कि सूचना मिलने के बावजूद शहर के फूड सेफ्टी अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल नहीं हुए।
बाल दिवस पर डीएम रोड निवासी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ काला आम क्षेत्र स्थित एक होटल एवं रेस्टोरेंट में किटी पार्टी के लिए आई थी। पार्टी में भोजन आदि करने के बाद परिवार के लोग घर लौट गए। घर लौटते ही दोनों बच्चियों को उल्टी होने लगी और बुखार आ गया। हालात बिगड़ने पर दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां दवाइयों का असर नहीं होने पर पीड़ित अपने बच्चों को लेकर निजी डॉक्टर के पास पहुंची। वहां एक लड़की को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शाम करीब पांच बजे पीड़ित को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसी दौरान महिला की हालत भी बिगड़ गई। हालात सामान्य होने पर महिला ने अपने पति को नोएडा में सूचित किया। पति की सलाह पर महिला ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर शाम करीब चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में फूड सेफ्टी अधिकारी रेस्टोरेंट पहुंचे। निरीक्षण के बाद टीम ने लाल मिर्च पाउडर, रिफाइंड आयल और पेस्ट्री का नमूना भर कर जांच को भेजा। कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट गंगाराम गुप्ता, चीफ फूड सेफ्टी अधिकारी संजय पांडेय और फूड अफसर केके यादव आदि मौजूद रहे।
कोट्स
सदर फूड अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई तय होगी। रेस्टोरेंट से तीन नमूने शिकायत के आधार पर लिए गए। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई तय होगी। - गंगाराम गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर