{"_id":"110-31747","slug":"Bulandshahr-31747-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे बंद रहेगा एनएच-91 पर ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे बंद रहेगा एनएच-91 पर ट्रैफिक
Bulandshahr
Updated Wed, 16 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। बकरीद की नमाज के मद्देनजर बुधवार सुबह 7 से 10 बजे तक एनएच-91 पर ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। तड़के बुलंदशहर भूड़ चौराहे से ही रूट डायवर्ट रहेगा।
सिकंदराबाद तक ट्रैफिक का संचालन बंद होने से गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा जाने वाले भारी वाहनों को हापुड़ से वाया गाजियाबाद होते हुए नोएडा जाना पड़ेगा। गाजियाबाद से बुलंदशहर और अलीगढ़ साइड जाने वाले वाहन हापुड़ बाईपास होते हुए मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पकड़कर पहुंचेंगे। बुधवार को सिकंदराबाद में एनएच-91 किनारे ईदगाह पर बकरीद की नमाज पढ़ाई जाएगी। नमाज पढ़ने के लिए काफी तादाद में लोग ईदगाह पहुंचेंगे। ईदगाह में स्थान नहीं मिलने के कारण नमाजियों को हाईवे पर नमाज अदा करनी पड़ती है। अनहोनी न हो इसलिए रूट डायवर्ट किया गया है। दादरी रोड पर आरके स्कूल, दनकौर रोड पर निजामपुर पुलिया, बुलंदशहर रोड पर एसडीएम कोर्ट और जेवर रोड पर जेवर तिराहे से वाहनों को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। वाहनों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।