फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   भाजपा का बंद, सुरक्षा चाक चौबंद

भाजपा का बंद, सुरक्षा चाक चौबंद

Sun, 22 Sep 2013 05:39 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 22 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुजफ्फरनगर दंगों में कार्रवाई के दौरान प्रदेश सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में भाजपा ने रविवार को वेस्ट यूपी बंद का ऐलान किया है। जिले में भी भाजपाइयों ने बंद के लिए कमर कस ली है। वहीं पुलिस-प्रशासन ने भी किसी भी विवाद और बलवे से निपटने के इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी का कहना है कि कोई स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखना चाहे तो रख सकता है, जबरन बाजार बंद कराया गया तो कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरनगर में हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन ने ताबड़तोड़ नामजदगी और गिरफ्तारियां की हैं। इस दौरान कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी पकड़े गए हैं। भाजपा ने प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण करार दिया है। इसके विरोध में भाजपा हाईकमान ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद की घोषणा की है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता चौपहिया, दोपहिया वाहनों के अलावा पैदल शहर, कस्बों के मुख्य मार्ग पर घूमकर लोगों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने का आह्वान करेंगे। व्यापारियों से रात में मिलकर सहयोग मांगेंगे। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। मुख्यमार्गों के साथ ही बाजारों में में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


‘शांतिपूर्ण सफल होगा भाजपा का बंद’
बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने के विरोध में रखे वेस्ट यूपी बंद के लिए व्यापारियों से बंद में सहयोग मांगा है। भाजपा की बैठक में एसससीएसटी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मुंशीलाल गौतम, चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्याम नंदन सिंह, पार्टी जिलाध्यक्ष डीके शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुजफ्फरनगर में दंगे साजिश का हिस्सा हैं। सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं और बहुसंख्यकों को प्रताड़ित कर रही है। भाजपा विधायकों को एकतरफा कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। इसके विरोध में ही बंद की घोषणा की गई है। बैठक में गिरिराज सिंह, देवेंद्र लोधी, डा. भोला सिंह, अजय त्यागी, संजय बिसारिया, पूरन सिंह, सत्यपाल सिंह, रवींद्र राजौरा, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम की गिरफ्तारी को प्रदर्शन
बुलंदशहर। प्रदेश के केबिनेट मंत्री आजम खान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल से संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय को सौंपकर भाजपाइयों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। शनिवार को बजरंगदल के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। वहां सभा कर विभाग संयोजक हेमंत सिंह ने कहा कि मीडिया के खुलासे और प्रशासनिक अधिकारियों के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि मुजफ्फरनगर दंगा भड़काने में आजम खान का हाथ है। प्रदर्शन में जयप्रकाश शर्मा, विनोद ठाकुर, उमाशंकर, प्रियांक, हीरालाल, अमित राघव, लक्ष्य राजौरा, बाबी दिवाकर, सौरभ बंसल, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, शिवसेना की बैठक में भी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया गया।


बलवाइयों के लिए जुटाए ‘ब्रह्मास्त्र’
बुलंदशहर। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद पुलिस ने बलवाइयों से निपटने को संसाधन जुटाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को जिले के 27 थानों और 7 रिपोर्टिंग चौकियों को वीडियो-डिजीटल कैमरे दिए जाएंगे। 18 थानों को नए चौपहिया वाहन भी मिलेंगे। हंगामा करने और सड़क जाम कर जनता के सामने परेशानी खड़ी करने की घटनाओं को पुलिस गंभीरता से ले रही है। अब उत्पातियों पर शिकंजा कसने को ऐसे सभी मामलों की वीडियो रिकार्डिंग होगी। इसके लिए अब हर थाने और रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में कैमरा उपलब्ध रहेगा। रविवार को पुलिस लाइन में सभी को कैमरे सौंपे जाएंगे। वहीं वाहनों के टोटे के कारण पुलिस कई बार समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाती। इससे निपटने के लिए पुलिस ने 18 वाहन किराए पर लिए हैं। इन वाहनों में स्पेशल टीम बनाकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इस संबंध में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि जिले की पुलिस को संसाधनों से लैस कराना आवश्यक है। कैमरा पुलिस के लिए आवश्यक उपकरण बन गया है। इसका समय-समय इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं विशेष टीम को नए वाहन दिए जाएंगे ताकि वह सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed