फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सड़क हादसों ने पांच को लीला

सड़क हादसों ने पांच को लीला

Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
डिबाई/दानपुर। अलीगढ़ मार्ग पर तहसील और दानपुर आलू फार्म के पास शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई और उनकी मौसी हैं। दो लोगों को दानपुर सीएचसी से बुलंदशहर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव दुगरऊ निवासी किशन लाल के पुत्र योगेश (26) की शादी इसी माह चार जून को मथुरा निवासी राज कुमार की पुत्री पूनम से हुई थी। योगेश शुक्रवार सुबह भाई योगेंद्र (35), रवि (20), बहन शिवानी (8) और मौसी चंदा (55) के साथ पत्नी को लेने ससुराल मथुरा जा रहा था। कार योगेश चला रहा था। जैसे ही वे अलीगढ़ मार्ग पर तहसील और दानपुर आलू फार्म के पास पहुंचे सामने से आ रहे ट्रैक्टर से कार टकरा गई। हादसे में योगेश, भाई रवि और मौसी चंदा देवी की मौत हो गई। बहन शिवानी और भाई योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ डिबाई विद्यार्णव शर्मा, अनूपशहर सीओ केके भल्ला, थाना अनूपशहर, नरौरा, छतारी पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया आरोप चालक फरार है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
खुर्ज। हाइवे स्थित ईसनपुर गांव के समीप शुक्रवार तड़के एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे को अलीगढ़ रेफर किया गया। आरोपी चालक फरार है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाथरस क्षेत्र के गांव देदामई निवासी केंद्रपाल बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को अलीगढ़ क्षेत्र के गांव करौना निवासी रिंकू के साथ दिल्ली से अलीगढ़ जा रहा था। इस दौरान हाइवे स्थित ईसनपुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने दोनोें को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल केंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू बस ने ली महिला की जान
खुर्जा। हाईवे स्थित रोडवेज बस अड्डे पर गाजियाबाद डिपो की एक बेकाबू रोडवेज बस ने सास-बहू को रौंद दिया। हादसे में बहू ने दम तोड़ दिया। जबकि सास को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी चालक वारदात के बाद से फरार है। बौरोली रोड स्थित चौंचदा निवासी सास-बहू ऊषा और शशि शुक्रवार को मेरठ जाने के लिए बस अड्डे मेें बस का इंतजार करने लगीं। इस दौरान खुर्जा डिपो से निकली गाजियाबाद डिपो की एक बस ने दोनों को रौंद दिया। दुर्घटना में ऊषा और शशि घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचते ही बहू शशि 26 ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के पति बिरजू की तहरीर पर अज्ञात में रोडवेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed