{"_id":"110-26158","slug":"Bulandshahr-26158-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह में महिला ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकलह में महिला ने खुद को लगाई आग
Bulandshahr
Updated Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालत गंभीर, अलीगढ़ रेफर
डिबाई। कस्बे के मोहल्ला शेखान निवासी महिला ने गृहकलह में मंगलवार दोपहर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
मोहल्ला शेखान में अफसाना (32) काफी दिनों से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। जबकि उसका निकाह आठ साल पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गावं दानपुर निवासी मैहुद्दीन के साथ हुआ था। उसका व्यापार करने के कारण अक्सर घर से बाहर रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि अफसाना का अक्शर घर वालों से किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। दोपहर करीब एक बजे अफसाना ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला के चिल्लाने और कमरे से धुआं निकलता देखकर परिजनों ने जाकर देखा तो अफसाना को जलता पाया। किसी तरह आग बुझाकर परिजनों ने उसे डिबाई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से अलीगढ़ रेफर दिया गया। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है।
विवाहिता ने की खुदकुशी की कोशिश
डिबाई। डिबाई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने मंगलवार दोपहर खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि पति ने उसे बचा लिया। पति ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी है। गावं बांधौर निवासी राकेश ने पुलिस को बताया कि वह 31 मार्च को छोटे भाई धर्मेंद्र, बहन राजेश्वरी, बहनोई मुकुल और पुत्र गौरव के साथ नगर कोट यात्रा को गये थे। वे मंगलवार दोपहर गांव लौटे है। तभी पत्नी रेनू (32) ने कमरा बंद कर मिट्टी का तेल अपने ऊपर डालकर आग लगाने की कोशिश की। पति ने किसी तरह उसे आग लगाने से रोक लिया। ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गई।