{"_id":"110-26067","slug":"Bulandshahr-26067-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसे, छोले-भटूरे से 3 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोसे, छोले-भटूरे से 3 बीमार
Bulandshahr
Updated Sun, 07 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। खुले में बिक रहे छोले भटूरे और समोसे खाने से तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि की है। लोगों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए रोष जताया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। ढोरी मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय शिवानी (13) और उसका भाई सौरभ शुक्रवार को जंक्शन रोड से लौट रहे थे। पिता चरन सिंह ने बताया कि दोनों ने पंचवटी बंबे पर खुले में बिक रहे समोसे खाए। आरोप है कि घर पहुंचते ही दोनों के पेट में दर्द होने के बाद दोनों को उल्टियां होने लगीं। घबराए परिवार वाले दोनाें को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जबकि अरनिया निवासी 30 वर्षीय नवीन ने शुक्रवार को नवीन मंडी परिसर में खुले में बिकने वाले छोले भटूरे खाए थे। नवीन ने बताया कि छोले भटूरे खाने के कुछ देर बाद अचानक उसकी तबियत खराब हुई और वह बेहोश हो गया। परिवार वालों ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। निजी अस्पताल के चिकित्सक डाक्टर डीपी सिंह ने शिवानी, सौरभ और नवीन को फूड प्वाइजनिंग होने की पुष्टि की है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश मिश्रा का कहना है कि गर्मियों का सीजन और लगातार फूड प्वाइजनिंग के मामले समाने आने के चलते खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को सड़ा या बदबूदार समान बेचते कोई दुकानदार दिखाई देता है तो वो फोन पर सूचना दे सकता है।