{"_id":"110-23056","slug":"Bulandshahr-23056-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने किया दूसरा निकाह तो ससुर को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने किया दूसरा निकाह तो ससुर को गोली मारी
Bulandshahr
Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद (बुलंदशहर)। स्टेट हाईवे पर थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित मोहल्ला सईदगढ़ी में रविवार रात पहले पति ने घर छोड़कर दूसरा निकाह करने वाली पत्नी के ससुर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पहला पति और उसका बेटा फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दूसरे पति की तहरीर पर पूर्व पति और उसके बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मृतक सईदगढ़ी निवासी जमालुद्दीन शेख (45) था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात में घर में जमालुद्दीन सो रहा था। करीब एक बजे बाइक सवार दो बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे। उन्होंने चारपाई पर सो रहे जमालुद्दीन की कनपटी से हथियार सटाकर गोली मार दी। जमालुद्दीन ने दम तोड़ दिया। परिजनों की चीखपुकार सुन मोहल्लेवाले पहुंचे। थाने के पास हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ औरंगाबाद मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे नाजिम की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पिता और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
एसओ कौशलेंद्र यादव का कहना है जमालुद्दीन के बेटे नाजिम ने गेसूपुर निवासी बाबू खां की पत्नी नसीम के साथ पांच साल पहले घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिससे क्षुब्ध होकर घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।