{"_id":"110-22624","slug":"Bulandshahr-22624-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक पेपर एग्जाम कल से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक पेपर एग्जाम कल से
Bulandshahr
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। डीएवी कालेज में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बैक परीक्षा के लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारी कर ली है। 26 नवंबर से शुरू हो रही परीक्षाओं में सभी स्टूडेंट ड्रेस में शामिल होंगे। मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 11 दिसंबर तक चलने वाली परीक्षाओं में 15 सौ स्टूडेंट शामिल होंगे।
डीएवी डिग्री कालेज में बैक परीक्षा के समय केवल बीकॉम की क्लास चलेंगी। कालेज में बैक परीक्षा के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। कार्यवाहक प्राचार्य डा. विकास शर्मा ने बताया कि नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता तैयार किया गया है। जिसमें डा. गौतमवीर व डा. रामअवतार को सदस्य बनाया गया है। डा. अंशु सिंह, डा. अर्चना सिंह, डा. राजेंद्र सिंह, डा. अंजू गर्ग, डा. रेनू अग्रवाल को सहायक केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा के दिन स्टूडेंट आईकार्ड तथा एडमिट कार्ड दिखाकर ही प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स को बिना ड्रेस के कालेज में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।