{"_id":"110-22586","slug":"Bulandshahr-22586-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय वाहन चालक संघ की हड़तालः चपरासियों से चलवाई साहब ने गाड़ी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय वाहन चालक संघ की हड़तालः चपरासियों से चलवाई साहब ने गाड़ी!
Bulandshahr
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। राजकीय वाहन चालक महासंघ का खौफ शुक्रवार को अफसरों पर साफ दिखाई दिया। अफसरों ने वाहनों की स्टेरिंग चपरासियों के हाथों में थमा दी। कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने के लिए निजी वाहनों का भी सहारा लिया। शाम पांच बजे के बाद हड़ताल पर रहे संगठन के लोगों ने काला आम चौराहे पर 16 अफसरों के वाहनों को रोककर विरोध जताया। संगठन ने मांग पूरी होने तक हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी है।
10 सूत्री मांग को लेकर राजकीय वाहन चालक महासंघ की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। महासंघ के पदाधिकारी कालाआम चौराहे पर एकत्रित हुए। जिला अध्यक्ष कमल शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में शासन को अवगत कराया गया, लेकिन हल नहीं निकला। चौराहे पर शाम पांच बजे के बाद 16 सरकारी वाहनों को रोक रोष प्रदर्शन किया गया।
15 साल से नहीं बढ़ा भत्ता
महामंत्री मदन पाल ने बताया कि कर्मचारियों को 15 वर्ष से पुराना भत्ता दिया जा रहा है। वर्दी भत्ता बतौर 300 रुपये तथा गर्म वर्दी के लिए 600 रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि इस महंगाई में इस भत्ते से काम चलाना कर्मचारियों के लिए मुश्किल है। इस मौके पर चंद्रपाल, वैद्य प्रकाश, दुलीचंद, धर्मेंद्र, अशोक, गौरीशंकर, मनोज कुमार, मुनवर अली, रनवीर सिंह, राजवीर, बुंदु खां, चतरपाल सिंह, सोहन पाल सिंह मौजूद थे।