{"_id":"110-22404","slug":"Bulandshahr-22404-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने शिक्षिका से की सरेआम छेड़छाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स ने शिक्षिका से की सरेआम छेड़छाड़
Bulandshahr
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग पर धराऊं के पास बस के इंतजार में खड़ी एक शिक्षिका से बाइक सवार युवकों ने सरेआम छेड़छाड़ की। शिक्षिका के विरोध करने पर युवकों ने अभद्रता की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित शिक्षिका और परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। धराऊं स्थित एक गांव की युवती खुर्जा के निजी पब्लिक स्कूल में टीचर है। शुक्रवार को शिक्षिका स्कूल जाने के लिए सिकंदराबाद मार्ग पर बस का इंतजार कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक दो युवक पहुंचे और युवती से छेड़छाड़ करने लगे। जब बाइकर्स करीब पहुंचे तो शिक्षिका ने विरोध जताया। आरोप है कि इससे गुस्साए बाइकर्स ने अभद्रता की और उसके कपड़े फाड़ दिए। युवकों के पास हाकी होने से लोग विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन