{"_id":"110-22290","slug":"Bulandshahr-22290-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Bulandshahr
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। रेप पीड़िता शिकारपुर निवासी युवती की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस की निगरानी में पीड़िता का उपचार चल रहा है। उधर, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शिकारपुर निवासी एक युवती का अपने पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी युवक निकाह का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले आरोपी ने युवती से निकाह करने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध युवती ने परिजनों को मामले की जानकारी दे दी। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा और पीड़िता को डाक्टरी के लिए। जिला अस्पताल आने पर पीड़िता की हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके चलते दो दिन बाद भी पीड़िता अपने घर नहीं पहुंच पाई है। बीमारी से पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान भी नहीं हो सके हैं। शिकारपुर एसओ का कहना है कि बयान के बिना पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द नहीं किया जा सकता।