{"_id":"110-21654","slug":"Bulandshahr-21654-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को बंधक बना चेन और नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को बंधक बना चेन और नगदी लूटी
Bulandshahr
Updated Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। गांव ढांकर के युवक से गांव के ही एक युवक ने बंधक बनाकर चेन-नगदी लूट ली। मारपीट के बाद परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दी है।
ढाकर निवासी इरफान से रविवार को गांव निवासी एक युवक ने दो बकरे तीस हजार रुपये में खरीदे थे। युवक ने रकम शाम को देने की बात कही थी। आरोप है कि रविवार देर रात इरफान के रुपये मांगने पर दबंग घर से बुलाकर उसे देहात क्षेत्र के गांव लालपुर-चितौला के जंगलों में ले गया। आरोप है कि युवक ने जंगल में लेे जाकर इरफान को बंधक बनाकर दो हजार की नकदी और चेन लूट ली और उसे पीटा। देर रात चीख पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों ने इरफान को बंधनमुक्त कराया। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घायल को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
चेन स्नेचिंग करती महिला दबोची
छतारी। चौढेरा मंदिर में दिल्ली से दर्शन करने आए जितेंद्र की भीड़ में एक महिला ने सोने की चेन झपटने की कोशिश की, लेकिन जितेंद्र ने उसे पकड़ लिया। जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने नरसेना गांव निवासी महिला पुष्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
लूट की सूचना से मचा हड़कंप
सिकंदराबाद। ट्रैक्टर लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ ने बताया कि रविवार रात पचौता शाहपुर कला के पास पुलिस को ट्रैक्टर लूटने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची वहां नया ट्रैक्टर खाई की झाड़ियों में खड़ा हुआ था। वहां पहुंचने पर पता चला कि ट्रैक्टर अंधेरा होने के कारण खाई में गिर गया था। लावारिस हालत में ट्रैक्टर को खड़ा देख लोगों ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी।