{"_id":"110-20666","slug":"Bulandshahr-20666-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने की लूटपाट
Bulandshahr
Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डिबाई (ब्यूरो)। अनूपशहर मार्ग पर गांव इन्दोरखेड़ा के पास एक आश्रम पर सोमवार रात लुटेरों ने खूब कहर बरपाया। विरोध करने पर उन्होंने आश्रम के संत, समेत चार लोगों से मारपीट की और बंधक बनाकर एक कमरे में डाल दिया। आश्रम में रखे 80 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए।
इन्दोरखेड़ा के पास संत नेपाली बाबा का आश्रम है। जहां मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है। सोमवार रात 6 बदमाश आश्रम में घुस आए। आहट सुनकर नेपाली बाबा, पुजारी देव गिरि, उनकी पत्नी कान्ती देवी और धर्मदेव कमरे से बाहर निकल आए। चारो लोगों को देखकर एक बदमाश ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया। अन्य बदमाशों ने मिलकर तमंचे के बट से चारो लोगों को पीट-पीट कर घायल कर दिया। बदमाशों ने बाबा की झोली की तलाशी लेकर उसमें रखे 80 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने बाबा समेत चारों लोगों के हाथ पैर बांधकर एक कमरे में डाल दिया। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मंदिर पर दर्शन करने आए ग्रामीण श्रद्धालुओं ने जब आश्रम में कराहने की आवाज सुनी, तब कमरे का दरवाजा खोलकर चारो को बाहर निकाला।