{"_id":"110-20663","slug":"Bulandshahr-20663-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और गैंगरेप, वीडियो क्लीपिंग की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और गैंगरेप, वीडियो क्लीपिंग की धमकी
Bulandshahr
Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लीपिंग सार्वजनिक होने के डर से चुप रही किशोर
अनूपशहर। बिरौली में तीन दबंगों ने गांव से दिनदहाड़े किशोरी को अगवा कर गैंगरेप किया। उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। घर वालों या पुलिस को जानकारी देने पर वीडियों सार्वजनिक करने और जान से मारने की धमकी दी। सहमी बच्ची ने सोमवार को मां को रोते हुए घटना बताई। पिता ने मंगलवार को तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं।
अनूपशहर क्षेत्र के गांव बिरौली में तीन दरिंदों ने 13 सितंबर की शाम दुकान से सामान खरीदने जा रही किशोरी को रास्ते से अगवा कर लिया और घेर में ले जाकर उससे गैंगरेप किया। युवकों ने मोबाइल से वीडियो क्लिपिंग बना ली। किसी को बताने पर किशोरी को बदनाम करने की धमकी दी। भयभीत पीड़िता ने घर में नहीं बताया। बल्लभगढ़ हरियाणा में काम करने वाले किशोरी के पिता 17 सितंबर को लौटकर आए, तब किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। पिता की शिकायत पर अनूपशहर पुलिस ने नामजद तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। तीनों आरोपी गांव से फरार हैं। पीड़िता किशोरी ने पुलिस को बताया कि घर या थाने पर शिकायत करने पर वीडियो क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। इसीलिए उसने किसी को नहीं बताया था।
पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश
विरोध पर पति का तोड़ा हाथ
बुलंदशहर। अगौता के ढकौली गांव में एक दबंग ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके पति का हाथ तोड़ दिया। दंपति की शिकायत पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं दंपति को धमका रहा है। पीड़ित पति-पत्नी ने एसपी सिटी से शिकायत की है।
विज्ञापन
ढकौली गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि एक सप्ताह पहले गांव का एक दबंग उसकी पत्नी को घर में अकेले पाकर घुस आया। आरोप है कि दबंग ने तमंचा के बल पर उसकी पत्नी से दुष्कर्म कोशिश की। अचानक पहुंचे कुर्बान ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका हाथ तोड़ दिया। आरोप है कि कुर्बान ने थाने मेें तहरीर दी, लेकिन पुलिस उसे टरका रही है। परेशान दंपति ने मंगलवार को एसपी सिटी मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। एसपी श्रीकांत सिंह ने मामले मे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
क्या कहते हैं एसएसपी
कई घटनाएं लगातार जरूर हुई हैं, लेकिन पुलिस ने सभी में प्रभावी कार्रवाई की है। महिलाओं के लिए हेल्पलाइन सेवा है, इसके अलावा किसी कंट्रोल रूम के नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है। पुलिस सजग है, अब लोगों को जागरूक होने की जरुरत है - गुलाब सिंह, एसएसपी बुलंदशहर
जागरुकता से थमेगा सेक्सुअल क्राइम
बलात्कार, छेड़छाड़ की घटनाओं को टीवी, इंटरनेट से भी बढ़ावा मिल रहा है। इलेक्ट्रोनिक मीडिया में फूहड़ता परोसी जा रही है। ऐसे में परिजनों और शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। परिजनों को संस्कार की शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखनी चाहिए - डॉ. संजय कुमार प्रवक्ता मनोविज्ञान विभाग सीसीएस यूनिवर्सिटी