{"_id":"20102","slug":"Bulandshahr-20102-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉटरी उद्योग को मिली प्राकृतिक गैस की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉटरी उद्योग को मिली प्राकृतिक गैस की सौगात
Bulandshahr
Updated Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
d अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। पॉटरी उद्योग में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड ने केपीएमए के प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए गैस आपूर्ति का रास्ता साफ कर दिया है। पॉटरी उद्योग को गैस मिलने से पॉटरी उत्पाद सस्ते होने के अलावा उनकी गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। खुर्जा में गैस आपूर्ति के लिए अडानी नामक कंपनी दो साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर चुकी है।
केपीएमए के प्रेसीडेंट कुलदीप मित्तल ने बताया कि पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड ऑफ इंडिया के चेयरमैन मिस्टर कृष्णन ने खुर्जा के पॉटरी उद्योग के लिए प्राकृतिक गैस आपूर्ति के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। गैस आपूर्ति होने से खुर्जा का पॉटरी उद्योग का उत्पाद बढ़ेगा। साथ ही उद्यमियों को डीजल और कोयला के इस्तेमाल से निजात मिलेगी। उद्यमियों की माने तो गैस मिलने से उत्पाद की कीमत कम होने के अलावा महंगे ईधन के कारण बंद हुई फैक्ट्रियों को दोबारा आक्सीजन मिलेगी। ज्ञात हो कि पॉटरी उद्योग के लिए अडानी कपंनी करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से दो साल पहले नगर में गैस आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछा चुकी है, लेकिन गैस आपूर्ति का प्रस्ताव खटाई में पड़ने के कारण 200 करोड़ की पाइप लाइन बिछाने की योजना को रोक दिया गया था। अडानी के वाइस प्रेसिडेंट वासिफ ढोलकिया ने कहा कि गैस आपूर्ति के प्रस्ताव का रास्ता साफ हुआ है, जल्द ही पाइप लाइन डालने का काम शुरू होगा।