{"_id":"17182","slug":"Bulandshahr-17182-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के लाल : विदेशी सड़कों पर दौड़ा रहे लग्जरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के लाल : विदेशी सड़कों पर दौड़ा रहे लग्जरी कार
Bulandshahr
Updated Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईडीपी लेने वालों की संख्या में हो रहा इजाफा
प्रॉपर्टी बूम और एजूकेशन हब ने बढ़ाया क्रेज
एआरटीओ कार्यालय में होती है खूब भागदौड़
23 युवाओं ने पिछले साल बनवाया था आईडीपी
10 युवक इस साल बनवा चुके हैं आईडीपी
बुलंदशहर। जिला बुलंदशहर के लाल अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे विदेशी सड़कों पर लग्जरी गाड़ियों से फर्राटा भर रहे हैं। विदेश भ्रमण के दौरान अब खुद ही वहां कार चलाते हैं। इनमें से कई युवा विदेश जाने से पहले इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (आईडीपी) बनवाने के लिए भागदौड़ करते हैं। परमिट बनवाने के लिए वे एआरटीओ कार्यालय में सिफारिश का सहारा लेते हैं। पिछले साल इंटरनेशनल डीएल 23 युवाओं ने बनवाया तो इस साल 10 युवक परमिट बनवा चुके हैं। एक वर्ष के लिए वैध इस परमिट का क्रेज विदेश जाने वाले युवाओं में बढ़ रहा है।
एनसीआर में पिछले पांच सालों में आए प्रॉपर्टी बूम से बुलंदशहर भी अछूता नहीं रहा है। किसानों की जमीन के भाव आसमान छू गए और कुछ दिनों में ही किसान लखपति से करोड़पति तक बन गए। किसानों का स्टेटस बढ़ा तो खर्च भी काफी बढ़ गए। महंगी कारों में घूमना किसान पुत्रों का शगल बन गया है। मैनेजमेंट और आईटी कालेजों में पढ़ने वाले छात्र अंतिम वर्ष में ही पासपोर्ट बनवा लेते हैं। डिग्री मिलते ही छात्र मौका मिलने पर विदेश में नौकरी की कोशिश में लगते हैं। कई युवा विदेश में नौकरी के लिए गए, पर वहां उनका कार चलाने का चस्का पूरा नहीं हो सका। लौटने पर इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट बनवाना प्राथमिकता रहा।
परमिट मिलते ही मिला शुकून
सिविल लाइन बुलंदशहर निवासी शिवम चौधरी और टीचर्स कालोनी निवासी शुभम मित्तल ने इस बार कैलिफोर्निया से लौटकर आईडीपी के लिए जून में सारी औपचारिकताएं पूरी की और परमिट मिलने पर शुकून महसूस किया। दोनों वहां आईटी क्षेत्र में सर्विस कर रहे हैं।
विज्ञापन
दो साल में बढ़ा क्रेज
इंटरनेशनल ड्राइविंग के लिए पिछले दो सालों में संख्या काफी बढ़ी है। पिछले साल 23 परमिट जारी हुए तो इस साल अब तक 10 बन चुके हैं। परमिट के लिए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होने के कारण कोई टेस्ट नहीं लिया जाता है। - आरके विश्वकर्मा, एआरटीओ बुलंदशहर
आईडीपी के ये हैं मानक
एक वर्ष के लिए बनता है परमिट
पांच सौ रुपये फीस अदा करनी होती है
भारतीय डीएल अवश्य होना चाहिए
आवेदक के पास पासपोर्ट और वीजा होना चाहिए
चार फोटो के साथ आईडी प्रूफ
आयु प्रमाण पत्र की सत्यापित छाया प्रति