{"_id":"17179","slug":"Bulandshahr-17179-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई : एनएच-91 पर छह घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई : एनएच-91 पर छह घंटे जाम
Bulandshahr
Updated Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में साइड लगने पर ट्रक ड्राइवर को पीटा
चाबी कब्जे में लेकर ट्रक को हाईवे पर खड़ा किया
05 किलोमीटर तक लंबा जाम
06 घंटे तक रेंगते रहे वाहन
सिकंदराबाद। कार में साइड लगने से गुस्साए चार-पांच दबंगों ने एनएच-91 पर शुक्रवार को ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीटा। दबंगों ने ट्रक की चाबी निकाल उसे हाईवे पर खड़ा कर दिया। इसके कारण एनएच पर छह घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान बेबस मुसाफिर चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस को कोसते रहे। जबकि कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस को हंगामे की सूचना दे दी थी
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ट्रैफिक भार बढ़ते ही एनएच-91 पर जाम लग गया। रही सही कसर कार में साइड लगने के बाद दबंगों ने पूरी कर दी। दोपहर 12 बजे ट्रक की साइड लगने से कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। आक्रोशित कार सवार युवकों ने ट्रक को जबरन रुकवाकर चालक तेजबीर को नीचे उतार लिया और उसे बेरहमी से पीटने लगे। बाद में एक युवक ट्रक की चाबी कब्जे में लेकर उसे हाईवे के बीच में खड़ा कर दिया। इसके कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आरोप है कि जिस वक्त हाइवे पर हंगामा हो रहा था उसी समय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी थी। इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। नतीजन जाम भीषण होता गया।
पन्नी नगर फाटक पर जाम में फंसे यात्री
रूट डायवर्जन का प्लान बना, लेकिन नहीं हुआ लागू
बुलंदशहर। पुल निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार को पन्नी नगर फाटक पर भीषण जाम लग गया। तिराहे पर यातायात नियंत्रण के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी महज खानापूर्ति करते नजर आए। ट्रैफिक नियंत्रण करने की बजाय पुलिसकर्मी पेड़ की छांव में सुस्ताते रहे।
विज्ञापन
दरअसल पन्नी नगर फाटक पर पुल निर्माण का काम कई माह से चल रहा है। फिलहाल सड़क के बीच में पाइल फाउंडेशन तैयार करने का काम किया जा रहा है। एक लेन पर आवागमन रोक दिया गया है। प्रशासन ने पन्नी नगर और नुमाइश फाटक पर रूट डायवर्जन का प्लान तो तैयार किया है। लेकिन अभी तक रूट डायवर्जन नहीं होने की वजह से यहां आए दिन भीषण जाम लगता है। शुक्रवार को भी पन्नी नगर फाटक पर करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को जाम से निकलने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। डीएवी तिराहे पर यातायात नियंत्रण के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने की बजाय पेड़ की छांव में सुस्ताते रहे। पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर वाहन चालकों में आक्रोश दिखाई दिया।
इनकी सुनिए
रूट डायवर्जन फाटक परमानेंट बंद हो जाने पर किया जाएगा। डायवर्जन के लिए पहले सड़क का निर्माण होगा। फिलहाल रूट डायवर्जन किया जाना संभव नहीं है। - साजेब खां, यातायात उपनिरीक्षक