{"_id":"16887","slug":"Bulandshahr-16887-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर घमासान
Bulandshahr
Updated Tue, 05 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में तीन, गुलावठी में पांच ने दाखिल किया पर्चा
बुलंदशहर। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन अध्यक्ष पद के दावेदार पर्चा दाखिल करने सदर तहसील पहुंचे। सोमवार को बुलंदशहर नगर पालिका क्षेत्र से तीन और गुलावठी नगर पालिका के लिए पांच महिला प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सभी प्रत्याशियों ने बेहद सादगी के साथ नामांकन पत्र जमा किए। सभासद पदों के लिए भी सोमवार को 63 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
31 मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत रविवार तक अध्यक्ष पद के लिए गुलावठी और औरंगाबाद से एक-एक नामांकन पत्र भरे गए थे। जबकि बुलंदशहर नगर पालिका में रविवार तक नामांकन पत्र जमा होने का खाता भी नहीं खुल पाया था। सोमवार को बुलंदशहर नगर पालिका चेयरमैन पद की जक्रांपा प्रत्याशी अलका मोहन अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वह अपने देवर और निवर्तमान चेयरमैन संजीव अग्रवाल के साथ नामांकन करने पहुंची। डीपी यादव के करीबी लोगों में गिने जाने वाले नूर मोहम्मद कुरैशी की पत्नी शमीम बेगम ने भी सोमवार को पति के साथ तहसील पहुंच नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मसिंह के भाई डालचंद की पत्नी संतोष देवी ने भी बुलंदशहर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। बेटे रोहताश के साथ पहुंच उन्होंने सबसे पहले नामांकन पत्र जमा किया।
खुर्जा में कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रफीक ने किया नामांकन
खुर्जा। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रफीक फड्डा ने नामांकन किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में समर्थकोें के साथ रफीक फड्डा तहसील पहुंचे। इस मौके पर विधायक दिलनवाज खान, घनश्याम दास सक्सेना, अनिल सक्सेना, पूर्व विधायक बुद्धपाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, हाजी बशीर, पदम सिंह सोलंकी आदि रहे।
विज्ञापन
स्याना में अध्यक्ष पद पर दो नामांकन
स्याना। निकाय चुनाव के पांचवें दिन स्याना नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु नूरजहां बेगम पत्नी शब्बीर खां पत्रकार और सपा नगर अध्यक्ष ताहिर अली सैफी की पत्नी श्रीमती रूबी ने अपना नामांकन किया। सदस्य पद पर नीतू शर्मा समेत 44 लोगों ने नामांकन किए। बीबीनगर पंचायत अध्यक्ष पद पर राकेश, ब्रजेश देवी, रमेश और रेवती ने नामांकन भरे। सदस्य पद पर 13 लोगों ने नामांकन भरे। बुगरासी पंचायत अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश लोधी ने नामांकन पत्र भरा। सदस्य पद के लिए शान्ति सिंह, मुश्ताक अहमद, जलीस अहमद ने भी नामांकन भरें। सदस्य पद पर 12 लोगों ने नामांकन भरे। खानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अखिलेश और सदस्य पद पर 19 लोगों ने नामांकन भरे।
गुलावठी ः 5 नामांकन
गुलावठी नगर पालिका से सोमवार को सबसे ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल हुए। विरोध के बावजूद भाजपा से घोषित प्रत्याशी उमा जैन ने सोमवार को नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र भरने के समय पति रमेश चंद जैन भी साथ में रहे। बाकी चारों प्रत्याशियों ने निर्दलीय पर्चा भरा। वीरेंद्र शर्मा की पत्नी बबीता शर्मा, पवन सैनी की पत्नी दीपा सैनी ने सोमवार की सुबह पर्चा दाखिल किया। पुष्पा देवी और विद्यावती ने भी नामांकन पत्र भरकर चेयरमैन पद पर दावेदारी कर दी।