फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बस अड्डे अस्थाई रूप से जाएंगे शहर से बाहर

बस अड्डे अस्थाई रूप से जाएंगे शहर से बाहर

Thu, 31 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 31 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के कारण यातायात में आ रही दिक्कतों को देखते हुए रोडवेज और निजी बस स्टेशन अस्थाई रूप से शहर के बाहर किए जाएंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने रूट डायवर्जन के लिए अफसरों की एक संयुक्त टीम गठित कर दी है। टीम एक दो दिन में रिपोर्ट देगी कि इन अड्डों को कहां शिफ्ट किया जा सकता है। रूट डायवर्जन का खाका तय होने पर नुमाइश ग्राउंड और डीएवी तिराहा के रेलवे फाटक अस्थाई रूप से बंद भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम नवदीप रिणवा ने बुधवार को निर्माणाधीन नुमाइश फाटक एवं डीएवी तिराहे के फ्लाई ओवर की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस और सेतु निगम तथा प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन करते हुए रूट डायवर्ट करने के विकल्पों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में रोडवेज बस और प्राइवेट बस स्टैंड्स को अस्थाई रूप से शहर से बाहर स्थानांतरित करने पर भी बात हुई। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता को मामनचुंगी से ठंडे प्याऊ जीटी रोड तक की सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दोनों रेलवे फाटक बंद करने पड़ सकते हैं, इसलिए पहले से रूट डायवर्जन की तैयारी जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने एसपी सिटी, नगर मजिस्ट्रेट, एआरटीओ तथा एआरएम की संयुक्त समिति गठित की है जो बस अड्डों की शिफ्टिंग के बारे में अपने सुझाव देगी। बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ ही सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका के अधिकारी, एआरटीओ (प्रवर्तन), एआरएम (रोडवेज) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed