{"_id":"16100","slug":"Bulandshahr-16100-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप को सबक सिखाएगा व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप को सबक सिखाएगा व्यापार मंडल
Bulandshahr
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी पर अब उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल झोलाछापों को सबक सिखाएगा। मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीएमओ को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों फैसलाबाद निवासी खुश मोहम्मद के 11 वर्षीय बेटे नईम की जान झोलाछाप के गलत उपचार के कारण चली गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में झोलाछाप की दुकानें गली-गली खुली हुई है, मगर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। व्यापारी संगठन झोलाछाप की दुकानों को चिन्हित कर सीएमओ को सूची सौंपेगा।
उन्होंने चेतवानी दी है कि अगर फिर झोलाछाप की दुकान सील नहीं की गई तो व्यापार मंडल सीएमओ का घेराव कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। जिला महामंत्री विकाश शर्मा ने कहा कि झोलाछाप लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने फिर भी कोई एक्शन नहीं ले रहा। इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक से की जाएगी।
विज्ञापन
बाद में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसीएमओ डा. अवनींद्र कुमार को कार्रवाई की मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा। धर्मेंद्र शर्मा, रियाजुद्दीन, अयूब, शंभू, आस मोहम्मद, प्रदीप शर्मा, सिराज, मंजूर आलम, आरिफ, मोहसीन, वाहिद, सुनील सिरोही, रहीसउद्दीन, साहिल आदि लोग शामिल रहे।