{"_id":"16084","slug":"Bulandshahr-16084-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंदा प्राइमरी स्कूल में घुमंतुओं का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंदा प्राइमरी स्कूल में घुमंतुओं का कब्जा
Bulandshahr
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। गांव सौंदा हबीबपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में करीब दो माह से घुमंतू (भूबलिया जाति) के लोगों ने डेरा डाल रखा है। इससे विद्यार्थी परेशान हैं और अध्ययन का कार्य प्रभ्ाावित हो रहा है। अभिभ्ाावकों की शिकायत पर एबीएसए ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने घुमंतुओं को विद्यालय छोड़ने की निरीक्षण के दौरान हिदायत दी। लेकिन चेतावनी बावजूद स्कूल से घुमंतुओं का अवैध कब्जा नहीं हटा है।
गांव सौंदा हबीबपुर के ग्रामीणों का कहना है कि दो माह पहले घुमंतू (भूबलिया जाति) के लोगों का कबीला गांव में पहुंचा। इसमेें करीब 12 थे। वह गांव में रुक गए। कुछ दिन बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में डेरा डाल लिया। तभी से उन्होंने विद्यालय में कब्जा जमा िलया है। दोनों परिवारों ने रसोई घर के कमरे में निवास स्थ्ाान बना रखा है और परिसर में अन्य काम काज करते हैं। अिभ्ाभावकों के कई बार कहने पर भी घुमंतुओं ने स्कूल को कब्जा मुक्त नहीं किया, तो इसकी शिकायत एबीएसए अनिल कुमार से की गई।
एबीएसए ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय छोड़ने के लिए चेताया। इसके बाद भी घुमंतुओं ने विद्यालय पर कब्जा जमाया हुआ है। इस संबंध में एबीएसए अनिल कुमार ने बताया कि घुमंतुओं ने दो-तीन दिन में विद्यालय से हटने के लिए समय लिया था। इसके बाद भी उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा है। अब कार्रवाई की जाएगी।