फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विधानसभा में उठेगा शुगर मिल घोटाला ः वाजपेयी

विधानसभा में उठेगा शुगर मिल घोटाला ः वाजपेयी

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
युवाओं की ऊर्जा से और मजबूत की जाएगी भाजपा
विज्ञापन

गुलावठी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि संगठन में युवाओं को प्रोत्सहित किया जाएगा और युवाओं की ऊर्जा से पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। वह, भाजपा नेता रमेश चंद जैन के आवास पर आयोजित वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश का शुगर मिल घोटाला विधानसभा में उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जाएगा। संगठन में काम का विकेंद्रीकरण होगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में एनडीए की सरकार बने, इसके लिए तैयारी की जा रही है। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सभासद का टिकट जिला स्तर पर क्षेत्रीय समिति की संस्तुति पर तय होगा। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। जबकि नगर पालिका अध्यक्ष और नगर निगम अध्यक्ष का नाम जिला कार्यकारिणी की संस्तुति पर प्रदेश कार्यकारिणी तय करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव चिन्ह पर लड़ा जाएगा। वाजपेयी ने कल्याण सिंह को भाजपा में पुन: शामिल करने के संबंध में कहा कि ऐसा किसी भी स्तर पर कोई विचार नहीं चल रहा है। शुगर मिल घोटाला विधानसभा में उठाएंगे। बाबा रामदेव द्वारा सांसदों के विषय में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा रामदेव को मर्यादा में रहना चाहिए। काले धन को लाने पर भाजपा उनके साथ है, परंतु संसद की अवमानना असहनीय है। वाजपेयी के आगमन पर विधायक बिमला सोलंकी, नोएडा के विधायक डॉ. महेश शर्मा, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, वीरेंद्र सिंह सिरोही, रमेश चंद जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल ने स्वागत िकया।
विज्ञापन



भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भड़ास
गुलावठी। भाजपा के कार्यकर्ता परिचय सम्मलेन में सोमवार की शाम जिलेे भर से आए कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं की कार्यशैली पर अंसतोष जताते हुए जमकर भड़ास निकाली एवं सुझाव दिए। जिला मंत्री लता मधुर ने कहा कि पार्टी के बागी प्रत्याशियों की सदस्यता खत्म की जाए। देवना सिंह ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी बंद हो। रविंद्र सिंह नेे जिला कार्यकारिणी को निष्क्रिय बताया। रामकुमार गुप्ता, जुगेंद्र सिंह आर्य, रमेश चंद शर्मा, जयप्रकाश सिशौदिया, रवि अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सभी कार्यकर्ताओं की शिकायतों को नोट किया। विधायक डॉ. महेश शर्मा, बिमला सोलंकी, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed